Hot Posts

6/recent/ticker-posts

फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज ने जारी की चुनाव अधिसूचना,22 अगस्त को विवाह स्थल में होगा चुनाव

 


धनबाद: फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के वर्ष 2024-2026 के चुनाव कार्यक्रमों की अधिसूचना यूनियन क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित चुनाव पदाधिकारी प्रदीप सिंह, ललित जगनानी व राजेश दुधानी  ने जारी की।चुनाव  22 अगस्त वृहस्पतिवार, 10:30 बजे से 3:00 बजे तक  विवाह स्थल (कला भवन के सामने), लुबी सरकुलर रोड में होगी। चुनाव का नामांकन पत्र 7और 8 अगस्त अपराह्न 11:00 बजे से 2:00 बजे तक लिया जा सकेगा। नामांकन पत्र जमा करने की तिथि 7 अगस्त से 11 अगस्त तक अपराह्न 11:00 बजे से 2:00 बजे तक निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र की जाँच 12 अगस्त को होगा। नामांकन पत्र की वापसी की 14 अगस्त अपराह्न 11:00 बजे से 2:00 बजे तक है।

चुनाव में भाग लेने वाले अधिकृत उम्मीदवारों की सूची 16 अगस्त अपराह्न 6:00 बजे घोषणा होगी।मतदाताओं की अंतिम सूची 17 अगस्त को घोषित होगी।मतपत्रों की गिनती एवं चुनाव परिणाम की घोषणा 22 अगस्त संध्या 5:00 बजे के बाद घोषित होगी। नव निर्वाचित पदाधिकारियों के कार्यभार का हस्तान्तरण 22 अगस्त को चुनाव परिणाम के बाद होगा।

Post a Comment

0 Comments