धनबाद। जिला कांग्रेस महासचिव , धनबाद जिला कांग्रेस व्यापार उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रभात सुरोलीया ने सैकड़ों की संख्या में कॉग्रेसजनो के आलावा विभिन्न सामजिक, व्यापारिक संगठनों एवं शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में धनबाद विधानसभा से अपनी उम्मीदवारी का दावा जिला अध्यक्ष संतोष सिंह को समक्ष पेश किया। प्रभात सुरोलिया ने कहा की वो कॉग्रेस पार्टी में एक मजबूत दावेदार है। बर्षो से व्यापारियों , आम जनता और धनबाद की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहता हूँ विभिन्न सामजिक संस्थाओं से जुड़ा हूँ कई व्यापारिक संस्थाओ के अध्यक्ष सचिव पद पर कार्य किया हूँ जिस वजह से शहर में मेरी एक अलग पहचान है। लोग चाहते हे की मुझे कॉग्रेस पार्टी अपना उम्मीदवार बनाये ताकि धनबाद विधानसभा चुनाव में एक अच्छा विकल्प लोगों को मिले सके। बहुत सारे सामाजिक संथाओं और संगठनों ने कहा है की अगर कॉग्रेस प्रभात सुरोलिया को टिकट देगी तो वो उन्हें विजयी बनाने के लिए एड़ी चोटी एक कर देंगे । मौके पर कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राम चौरसिया , सुनील कुमार, रीता अरोड़ा , बाजार समिति चेंबर अध्यक्ष जीतेन्दर अग्रवाल , बैंक मोड़ चेंबर के प्रभात वर्मा , नारायण सिंह , गुलाम सदाब, कॉग्रेस व्यापर प्रकोष्ठ के सचिव गौरव गर्ग, डॉ अनिल कुमार बर्नवाल , लायन सोमनाथ प्रुथी , मदन मोहन मिश्रा, निर्मल पोद्दार, अनूप गार्डी, जसविंदर सिंह , सूरज देव यादव ,अनिल सिंघानिया , सुन्दर पोद्दार, रवि मिश्रा मौजूद थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments