धनबाद। सोमवार रात लगभग नौ बजे सीबीआई की टीम ने पहले इनकम टैक्स के अधिकारी संतोष कुमार को एक कारोबारी से 10 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। फिर आईटी अधिकारी से जुड़कर काम करनेवाले हाउसिंग कॉलोनी के डॉक्टर प्रणय पूर्वे, कतरास रोड मटकुरिया के आउटसोर्सिंग संचालक गुरपाल सिंह और अशोक चौरसिया के भी ठिकाने पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की और सभी को अपने साथ में ले गई। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर रात भर छापामारी करती रही। सभी के ठिकानों से कई अहम दस्तावेज जब्त किया गया है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। छापेमारी के दौरान सीबीआई के अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार करते रहे। गुरपाल सिंह आउटसोर्सिंग कंपनी के साथ साथ बड़े ट्रांसपोर्टर भी हैं। डॉ प्रणय पूर्वे धनबाद क्लब के सचिव हैं। वहीं आईटी अधिकारी संतोष कुमार पटना और धनबाद सर्कल के इंचार्ज हैं। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार को एक कारोबारी से 10 लाख रुपये घूस लेते हुए सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई के हत्थे डॉक्टर के चढ़ने से धनबाद के चिकित्सा जगत में हड़कंप मच गया है। सीबीआई रेड में डॉक्टर का नाम जुड़ने से तरह तरह की चर्चा हो रही है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments