Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दी आर्ट ऑफ लिविंग धनबाद एवं वैदिक धर्म संस्थान ने श्रावण मास पर राजकमल स्कूल में आयोजित किया सामूहिक रुद्र पूजा, भगवान शिव की दूध, दही, शहद, घी के साथ रुद्र के रूप में पूजा हुई

 



धनबाद।दी आर्ट ऑफ लिविंग, धनबाद एवं वैदिक धर्म संस्थान द्वारा श्रावण मास स्पेशल, सामूहिक रुद्र पूजा राजकमल स्कूल में आज आयोजित।वैदिक धर्म संस्थान परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी से प्रेरित एक सार्वजनिक धर्मार्थ, धार्मिक, आध्यात्मिक, शैक्षिक संस्था है। यह भारतीय संस्कृति और शैक्षिक विरासत की उन्नति के लिए काम करता है और बड़े पैमाने पर लोगों के सामाजिक सांस्कृतिक शैक्षिक और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देता है। आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन धनबाद मीडिया प्रभारी, मयंक सिंह ने उक्त जानकारी दी की धनबाद ने वैदिक धर्म संस्थान बैंगलोर के साथ हर साल की तरह, रविवार को राजकमल स्कूल, में श्री रुद्रम के पवित्र वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामुहिक रुद्र पूजा का आयोजन किया गया, जहां भगवान शिव को दूध, दही, शहद, घी के साथ रुद्र के रूप में पूजा हुई।

पूजा का संचालन बेंगलुरु से ब्रह्मचारी रामचंद्रन के साथ ओडिशा के पंडित मुरलीधर होता व पंडित आनंद मिश्रा ने कराया।राजकमल स्कूल में पूरे धनबाद से लोग भारी संख्या में जमा हुए। भक्तों ने पूजा के दौरान संकल्प भी लिया। ऐसा माना जाता है कि विशेष रूप से श्रावण के महीने में रुद्र पूजा में बैठने से सकारात्मकता का उदय होता है, भय दूर होता है और सुख का उदय होता है। शिव को समुद्र मंथन से विष लेने के लिए जाना जाता है, उसी तरह रुद्र पूजा करते समय अपने और आसपास के वातावरण से सभी नकारात्मकता को दूर कर देता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग वेद मंत्रों में डूब गए और शिव भजनों पर नृत्य किया और  आनंद अनुभव किया।   

यह पूजा दी आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिका सोनाली सिंह, वीडीएस कॉर्डिनेटर मेधा दुधानी,  वरिष्ठ सदस्यों विनोद तुलसीयन, मनमोहन चावड़ा, अनिल बर्नवाल, रामाधार प्रसाद, पिंटू सिंह, जूही महतो, प्राचार्य सुमंत मिश्रा आदि के अथक सहयोग से आयोजित की गई।

Post a Comment

0 Comments