Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड के पूर्व मंत्री और निर्दलीय विधायक सरयू राय जदयू में शामिल हुए



Dhanbad: झारखंड के पूर्व मंत्री और निर्दलीय विधायक सरयू राय जदयू में शामिल हो गए हैं. दिल्ली में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया है. वे जमशेदपुर पूर्वी से विधायक हैं. जदयू में शामिल होने के दौरान झारखंड जदयू के अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत अन्य मौजूद थे.

संजय झा के दिल्ली आवास पर थामा जदयू का दामन

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के नयी दिल्ली आवास पर रविवार को निर्दलीय विधायक सरयू राय ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. संजय झा ने उन्हें जदयू की सदस्यता दिलायी. इस मौके पर जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी समेत अन्य मौजूद थे.

नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में शामिल हुए सरयू राय

झारखंड विधानसभा चुनाव में कुछ महीने शेष हैं. इससे पहले ही झारखंड के पूर्व मंत्री और निर्दलीय विधायक सरयू राय ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का दामन थाम लिया है. इससे पहले सरयू राय ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी.

तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को दी थी मात

सरयू राय ने 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) को छोड़ दिया था. उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा था और उन्हें पराजित कर वे विधायक बने थे.

Post a Comment

0 Comments