धनबाद। बाघमारा स्थित चिटाही धाम में 9 दिवसीय श्री राम महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। धनबाद सांसद ढुलू महतो और रामराज मंदिर समिति के द्वारा 9 दिनों का भव्य आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ शुरुआत हो गई है। 9 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के पहले दिन दामोदर नदी से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया है। जिसमें तरह तरह की झाकी हाथी, घोड़ा ,और सभी राज्य के आकर्षण नृत्य के साथ शोभा यात्रा चिटाही रामराज मंदिर पहुंची।महायज्ञ में मुख्य यजमान सांसद ढुलू महतो,धर्मपत्नी सावित्री देवी है।वही बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो भी पूरे परिवार के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए है।
6 फरवरी को श्री श्री रविशंकर जी के द्वारा प्रवचन का आयोजन साथ ही भव्य भगवती जागरण जिसमें भजन गायक स्वती मिश्रा शामिल होंगे। 7 फरवरी को साध्वी सरस्वती जी द्वारा प्रवचन कार्यक्रम और भजन संध्या जिसमे मुंबई से आए कलाकार सूर्य प्रकाश दुबे शामिल होगे। 8 फरवरी को कवि सम्मेलन का आयोजन जिसमें प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास शामिल होंगे वहीं 9 फरवरी को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं 10 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वही 11 फरवरी को रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल का आगमन होगा। इसके साथ ही 12 फरवरी को गंगा आरती, आकर्षक विद्युत सज्जा संध्या कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा जिसमें धनबाद सांसद ढुल्लू महतो बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो सहित राजभर से कई बड़े नेता शामिल होंगे।
0 Comments