Dhanbad. पूर्व मध्य रेल के जेड.आर.यू.सी.सी सदस्य पिंटु कुमार सिंह यात्रियों की समस्याओं को लेकर जोन के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह से मिल ज्ञापन सौंपे. महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने यात्री सुविधा से जुड़ी उक्त मांगों पर समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया।
धनबाद रेल मण्डल में यात्री सुविधाओं को लेकर निम्नलिखित मांग।
1. धनबाद रेल मंडल से बंगलौर, पुणे एवं नई दिल्ली के लिए एक विशेष ट्रेन चलायी जाय।
2. धनबाद रेल मंडल में जितने भी बड़े स्टेशन है सभी स्टेशनों पर मेडिकल की दुकान खोला जाय।
3. धनबाद रेल मण्डल के सभी स्टेशनों पर रेल नीर की व्यवस्था की जाय।
4. धनबाद स्टेशन सहित सभी बड़े स्टेशनों पर एक मेडिकल दुकान की व्यवस्था की जाय।
5. धनबाद रेलवे स्टेशन के सामने काफी दिनों से अवैध पार्किंग रहता है जहाँ रात्री में बहुत सारा गलत काम किया जाता है, उसपर रेल प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments