धनबाद। बब्लू धर्मशाला, झरनापाड़ा, हिरापुर (धनबाद) में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), धनबाद जिला समिति एवं महानगर समिति द्वारा संयुक्त रूप से आगामी धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री लक्खी सोरेन एवं जिला सचिव श्री मन्नू आलम ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि इस बार झामुमो नगर निगम चुनाव में सक्रिय एवं प्रत्यक्ष भागीदारी निभाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता मेयर एवं पार्षद पदों पर चुनाव लड़ेंगे, और संगठन अपने प्रत्याशियों को पूरे दमखम के साथ समर्थन एवं सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही नगर निगम चुनाव दलगत नहीं होते हैं,लेकिन झामुमो संगठनात्मक रूप से अपने समर्थित प्रत्याशियों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने शहरी क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह रणनीतिक निर्णय लिया है।इसी क्रम में केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद हेतु पार्टी की केन्द्रीय सदस्य सह मीडिया पैनलिस्ट डॉ. निलम मिश्रा को झामुमो का पूर्ण समर्थन दिया जाएगा। डॉ. निलम मिश्रा झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी होंगी। साथ ही नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में पार्टी समर्थित प्रत्याशी उतारे जाएंगे।जिलाध्यक्ष एवं जिला सचिव ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार धनबाद नगर निगम क्षेत्र को डबल इंजन की सरकार का लाभ मिलेगा और शहर के सर्वांगीण विकास को नई गति प्राप्त होगी।*
*इस अवसर पर झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी डॉ. निलम मिश्रा ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास के लिए मैं केन्द्रीय नेतृत्व, जिला नेतृत्व और महानगर नेतृत्व एवं संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करती हूँ। अगर धनबाद की जनता महापौर के रूप में मुझे कार्य करने का आशिर्वाद रूपी अवसर देती हैं तो धनबाद की जनता को स्वच्छ, सुरक्षित, विकसित और पारदर्शी नगर निगम देना मेरी प्राथमिकता होगी। साथ ही शहरी बुनियादी सुविधाएँ, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, स्वच्छता, जलापूर्ति और बेहतर नागरिक सेवाएँ मेरे कार्य एजेंडे का प्रमुख हिस्सा होंगी। कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से हम सभी मिलकर धनबाद को एक आदर्श नगर निगम बनाने का संकल्प पूरा करेंगे।*
मौके पर जिला अध्यक्ष लक्खी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम,जिला उपाध्यक्ष अजय रवानी, कालीचरण महतो, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, जिला संगठन सचिव मनोज रवानी,राज आनंद सिंह,सह सचिव तपन तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, अपर्णा तिवारी,महानगर उपाध्यक्ष मिहिर दत्ता, बंटी सिंह,राजू प्रमाणिक, टिंकू सरकार,मनसुर अंसारी,नईम अंसारी, आज़ाद महतो, कुलदीप महतो,फरीद मलिक, सद्दाम अंसारी,कुनाल पाण्डे, सूरज महतो,सूरज चौहान, राजेश तुरी, सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता ने डॉ निलम मिश्रा को बधाई दी।*




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments