Dhanbad। धनबाद के अनुभवी क्रिकेट कोच रतन कुमार का चयन प्रतिष्ठित दलीप ट्राफी के लिए ईस्ट जोन के मुख्य कोच के रूप में किया गया है। वे लगातार दूसरी बार मुख्य कोच बनाए गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। अध्यक्ष मनोज कुमार एवं महासचिव बिनय कुमार सिंह ने बताया कि रतन कुमार इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में झारखंड टीम के हेड कोच रहते हुए टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वे राज्य की रणजी टीम में लंबे समय तक धनबाद की ओर से प्रतिनिधित्व करते रहे। दोनों पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई के अगले सत्र में रतन के नेतृत्व में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। रतन कुमार को बधाई देने वालों में डीसीए के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रविजीत सिंह डांग, जावेद खान, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी,सुनील कुमार,जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास, सदस्यों में संजीव राणा, राजन सिन्हा, द्वारिका तिवारी व अन्य शामिल हैं।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments