Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद के बिजली उपभोक्ताओं को जन समस्या निवारण केंद्र पर मिलेगा अपनी समस्याओं का समाधान




धनबाद। उपभोक्ताओं के बिजली समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने  जन समस्या निवारण केंद्र शुरू किया है। जहां उपभोक्ता बिजली आपूर्ति बाधित होना, फ्यूज कॉल जले हुए फ्यूज, जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलने, बिजली बिल नहीं मिलने,मीटर संबंधित समस्या के लिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। धनबाद बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि शीघ्र शिकायत निवारण, पारदर्शी प्रक्रिया के लिए जन समस्या निवारण केंद्र की स्थापना धनबाद और चास सर्कल में की गई है। धनबाद सर्कल के उपभोक्ता कॉल सेंटर के 8987796532 सुबह और चास सर्कल के उपभोक्ता 8987796897 पर सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता जेबीवीएनएल के कॉल सेंटर 1800 345 6570 पर कॉल करके भी अपनी समस्या को दर्ज करा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments