धनबाद, 16 जुलाई 2026: इस्कॉन वृन्दावन विहार, धनबाद द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की पावन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दिव्य दर्शन किए तथा रथ की रस्सी खींचकर अपने जीवन को धन्य बनाया। रथ यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण, मंगल आरती एवं हरिनाम संकीर्तन के साथ हुआ। पूरे मार्ग में भक्तगण "हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे" महामंत्र का संकीर्तन करते हुए नृत्य एवं कीर्तन में भाव-विभोर रहे। भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।इस्कॉन के वरिष्ठ भक्तों ने अपने संबोधन में बताया कि श्री जगन्नाथ रथ यात्रा भगवान की असीम करुणा और प्रेम का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच पधारकर सभी को बिना किसी भेदभाव के अपनी कृपा प्रदान करते हैं। रथ की रस्सी खींचना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है तथा यह भगवान के प्रति समर्पण और सेवा का प्रतीक है।यात्रा के दौरान भक्तों के लिए महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई तथा सभी ने प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, भक्ति एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।इस्कॉन वृन्दावन विहार, धनबाद ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों, प्रशासन एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा सभी से नियमित रूप से श्रीकृष्ण भक्ति, हरिनाम संकीर्तन एवं आध्यात्मिक जीवन से जुड़ने का आग्रह किया।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments