धनबाद। नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से धनबाद की ब्रह्म कुमारी शाखा के द्वारा जीजीपीएस विद्यालय परिसर में “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान 2026” के अंतर्गत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने नशे से स्वयं दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से नशामुक्त भारत के निर्माण की प्रतिज्ञा ली। वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुरी आदतों से बचाकर ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में जागरूकता, आत्मअनुशासन, सकारात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments