Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भव्य बाल कांवर यात्रा का आयोजन, 121 नन्हे कांवरियों ने उठाई कांवर, सनातन संस्कार एवं शिवभक्ति का दिया संदेश




धनबाद । सावन माह के पावन अवसर पर भगवान शिव के प्रति श्रद्धा, सनातन संस्कृति, अनुशासन एवं सेवा की भावना को बच्चों में जागृत करने के उद्देश्य से आज मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड, धनबाद जिला, मारवाड़ी महिला समिति – सृजन शाखा एवं मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शाखा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य “बाल कांवर यात्रा 2026” का आयोजन किया गया।यात्रा में 121 नन्हे बाल कांवरियों ने उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ कांवर उठाकर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। यात्रा का शुभारंभ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, धनसार से हुआ, जो जोड़ाफाटक स्थित श्री राम मंदिर तक पहुंची। पूरे मार्ग में बाल कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भगवा वस्त्रों में सजे नन्हे कांवरियों ने “हर हर महादेव” एवं “बोल बम” के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति – सृजन शाखा एवं मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शाखा ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए बाल कांवरियों का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। 

मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष CA R B Goel ने कहा कि बाल कांवर यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं, बल्कि बच्चों में सनातन संस्कृति, संस्कार, अनुशासन, सेवा भावना तथा भगवान शिव के प्रति श्रद्धा को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आज के नन्हे कांवरियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता यह संदेश देती है कि हमारी आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से मजबूती से जुड़ी हुई है। संयोजक दीपक लाडिया ने कहा कि यह आयोजन सभी सदस्यों, सहयोगियों, अभिभावकों और समाज के सामूहिक सहयोग से ही सफल हो पाया है। उन्होंने सभी 121 नन्हे कांवरियों एवं उनके अभिभावकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की श्रद्धा, उत्साह और सहभागिता ही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा बाल कांवरियों का स्वागत किया गया। Morning Walk Together Group द्वारा जैन मिलन के समीप बाल कांवरियों एवं श्रद्धालुओं के लिए पानी एवं फ्रूटी की व्यवस्था की गई तथा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

आयोजन की सफलता में दीपक  लाडिया, सुभाष लिखमानिया, मिकी  सतनालिका, सुनील  सोनी, सुनील पोद्दार, संजय सरावगी, दीपक शाह, राहुल सिंहानिया, किशन गोयल, नितिन कुमार हड़ोदिया , निशा गढ़्यान, निशा अग्रवाल एवं मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के पूर्व अध्यक्षों एवं वरिष्ठ सदस्यों, विशेष रूप से कृष्णा अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, सुरेश पोद्दार, राजेश रिटोलिया, राजेश अग्रवाल, अनिल गुप्ता, सुरेंद्र पसारी, ललित काटेसरिया, मिट्ठू अग्रवाल, किशन गोयल, मुकेश सोमानी, विकास अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, नवीन डालमिया,  सोमनाथ पुर्ती एवं नारायण मोदी सहित अनेक सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत मे आयोजकों ने श्री राम मंदिर की मैनेजिंग कमेटी, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर धनसार की मैनेजिंग कमेटी, विकी डेकोरेटर, पाटलिपुत्र नर्सिंग होम , पुलिस प्रशासन, सभी दानदाताओं, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments