Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया





धनबाद।  *ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया* में शनिवार  को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक *डॉ. एस. खालिद* द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। उन्होंने अपने मधुर एवं प्रेरणादायक शब्दों से छात्र-छात्राओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या  चांदनी त्रिगुणायत ने बच्चों को देश के वीर शहीदों के बलिदानों की याद दिलाई और कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने सभी से आदर्श नागरिक बनकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का आग्रह किया।विद्यालय की Chairperson डॉ. निकहत परवीन* ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया। सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीतों का गायन, भाषण और देशभक्ति पर आधारित नाटक की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments