Dhanbad। गोर्गा विद्यालय ग्राम बरवड्डा संच, गोविंदपुर अंचल में 80वीं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर धनबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की समिति द्वारा "एकल वनयात्रा व वनभोज कार्यक्रम" का आयोजन एकल श्रीहरि वनवासी फाउंडेशन, धनबाद चैप्टर के माध्यम से किया गया। इस शुभ अवसर पर लगभग 15 समिति उपस्थित थे, जिनका भव्य स्वागत ग्रामीण परिवारों द्वारा पारंपरिक विधि से ढोल नगाड़े एवं संथाली गीतों से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत समिति के द्वारा झंडोतोलन एवं भारत माता एवं सरस्वती माता के आगे दीप प्रज्वलन से किया गया। उसके बाद एकल विद्यालय के लगभग 100 बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, श्री राम वंदना का सामूहिक पाठ किया गया। बच्चों द्वारा देशभक्ति व सांस्कृतिक गीत एवं नृत्य प्रस्तुति की गई।
चैप्टर समिति द्वारा सभी 100 बच्चों का सम्मान पाठ्य सामग्री के वितरण से किया गया। ग्रामीण परिवारों द्वारा चैप्टर हेतु खिचड़ी प्रसाद का भी प्रबंध किया गया था।
इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन अभय कुमार, आशिक मुर्मू उज्जवल, देवनाथ इत्यादि एकल ग्राम के कार्यकर्ताओं व एकल विद्यालय के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
इस वनयात्रा में संस्था से भारतेश सापडिया, राजेश सिंघल, मनीष पसारी, आशीष पसारी, रोहित चौधरी, श्याम पसारी, विवेक पसारी, विकास गुप्ता, पंकज केजरीवाल, प्रिंस कथूरिया, विनय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, महिला समिति से सारिका सिंघल, भारती सपड़िया, प्रीति पसारी तथा एकल अभियान से रमेश गोयल, नितिन हडोदिया, कमलेश अग्रवाल, दयानंद तिवारी एवं एसपी बरनवाल इत्यादि समिति मौजूद थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments