Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिला डेकोरेटर एसोसिएशन ने निकला तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों पर झूमें सदस्य

 


धनबाद। तिरंगा यात्रा धनबाद शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जिला डेकोरेटर एसोसिएशन के सदस्यों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और वीर शहीदों को नमन किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments