Dhanbad। धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) का तीन दिवसीय अंपायरिंग व स्कोरिंग वर्कशाप शुक्रवार से रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए के कार्यालय में शुरू हुआ। डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास, उपाध्यक्ष व अंपायरिंग कमेटी के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शांतनु चौधरी, स्कोरिंग कमेटी के सुनील कुमार, अरविंद महता व पूर्व क्रिकेटर मनोरंजन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर वर्कशाप का शुभारंभ किया। महासचिव विनय कुमार सिंह ने वर्कशाप के आयोजन का उद्देश्य बताते हुए अंपायरिंग व स्कोरिंग के क्षेत्र में करियर की संभावना के बारे में भी बताया। कहा कि जल्द ही जेएससीए की ओर से अंपायरिंग का सेमिनार होना है और उसमें हमारे यहां के अंपायर अधिक से अधिक संख्या में सफल हो, यही हमारी कामना है।
वर्कशाप में लगभग 25 की संख्या में प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। स्टेट पैनल अंपायर नीरज पाठक व ओमप्रकाश राय क्रिकेट के लॉ व बाईलाज पर जानकारी दे रहे हैं। वर्कशाप के अंतिम दिन परीक्षा भी ली जाएगी। वहीं दीपक कुमार व ज्ञान रंजन स्कोरिंग के बारे में प्रतिभागियों को बता रहे हैं।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments