धनबाद। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक विद्यालय, धनबाद में शिक्षकों के शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सीबीएसई के तत्वावधान में दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “Strengthening Assessment and Evaluation Practices” है, जिसके माध्यम से शिक्षकों को मूल्यांकन की आधुनिक एवं प्रभावी पद्धतियों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के वेन्यू डायरेक्टर विद्यालय के प्राचार्य श्री सुदीप कुमार ठाकुर हैं। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में झारखंड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री सुरोजीत सेन एवं स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, चिरकुंडा की उप - प्राचार्या सुश्री स्वागता बनर्जी उपस्थित होकर अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता साझा किए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । तदन्तर मेजबान विद्यालय के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया । आज प्रथम दिन
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का प्रभावी आकलन, सतत एवं समग्र मूल्यांकन, मूल्यांकन के विभिन्न उपकरणों के उचित प्रयोग तथा आकलन के आधार पर शिक्षण-अधिगम में आवश्यक सुधार करने के तरीकों की जानकारी दी गई । विभिन्न गतिविधियों, चर्चा, उदाहरणों एवं सहभागितापूर्ण सत्रों के माध्यम से शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता को विकसित करने पर विशेष बल दिया गया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री सुदीप कुमार ठाकुर ने कहा कि शिक्षण प्रक्रिया को गुणवत्तापूर्ण बनाने में प्रभावी मूल्यांकन की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई तकनीकों एवं पद्धतियों से परिचित कराने के साथ-साथ कक्षा-कक्ष में उनके व्यावहारिक प्रयोग के लिए भी प्रेरित करते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रकार के क्षमता-वर्धन कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों का निरंतर व्यावसायिक विकास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। झारखंड के विभिन्न जिलों से आए हुए शिक्षकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे मूल्यवान बताया । कार्यक्रम का समापन रविवार दिनांक 27/ 9/ 2026 को होगा।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments