धनबाद।हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट द्वारा रविवार को धनबाद क्लब के Oyster Hall में भव्य “हास्य उत्सव – हास्य कवियों के संग” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध हास्य कवियों ने अपनी हास्य एवं व्यंग्य रचनाओं से उपस्थित श्रोताओं को खूब हँसाया और मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन में श्री शिव बालक सिंह, श्री अनंत नाथ सिंह, अध्यक्ष श्री संजय आनंद, सचिव श्री राकेश शर्मा, श्री सीताराम सिंह, श्री महेश मोदी, श्री महेश प्रधान, जय प्रकाश अग्रवाल,डॉ. संगीता करण, डॉ. धनबाद क्लब के सचिव श्री बसंत हेलिवाल एवं श्री दीपक सोनी शामिल रहे।
इसके बाद मंच पर हास्य कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। सम्पत सरल, सरदार मनजीत सिंह एवं अमित शुक्ला ने अपनी हास्य कविताओं, व्यंग्य और चुटीले अंदाज से श्रोताओं को देर तक गुदगुदाया। उनकी प्रस्तुतियों के दौरान पूरा सभागार तालियों और ठहाकों से गूँजता रहा।
सम्पत सरल ने अपनी व्यंग्यात्मक शैली में सामाजिक विषयों पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब हँसाया। वहीं सरदार मनजीत सिंह ने अपनी विशिष्ट हास्य शैली से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। अमित शुक्ला की हास्य कविताओं को भी श्रोताओं ने खूब सराहा।
अनिता निःशब्द की तीन पुस्तकों का लोकार्पण
कार्यक्रम के अवसर पर कवयित्री अनिता निःशब्द की तीन पुस्तकों “कविता की वंशी”, “अंतर्मन” एवं “नारी कीचें वजूद” का लोकार्पण किया गया। इन तीनों पुस्तकों का लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित हास्य कवियों एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर साहित्य एवं कविता के प्रति उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में स्थानीय कवि बसंत जोशी एवं सुशांत कुमार ने भी काव्य पाठ कर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। स्थानीय कवियों की प्रस्तुतियों को भी श्रोताओं ने खूब सराहा।
ट्रस्ट के सचिव श्री राकेश शर्मा ने कहा कि साहित्य केवल गंभीर विषयों तक सीमित नहीं है, बल्कि हास्य और व्यंग्य भी समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं आपसी जुड़ाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसी उद्देश्य से धनबादवासियों के लिए इस विशेष हास्य उत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन साहित्य को आम जनमानस से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में सर्वश्री अशोक चौरसिया, संजय तिवारी, रविंद्र ठाकुर, शिवशक्ति प्रसाद, राहुल डोकानिया, डॉ. मिहिर झा, श्री विवेक रूंगटा, डॉ. राजर्षि भूषण, डॉ. जी. एल. प्रसाद, श्री सज्जन खड़गिया एवं श्री प्रमोद अग्रवाल,कुंदन शर्मा, राहुल गोयल, संत कुमार श्रीवास्तव, विजय साँवरिया, संगीता प्रसाद, महेश गुटूगुटिया, गोपाल कटेसरिया,नीरज शर्मा, विनोद पांडेय, संजय तिवारी, रविंद्र ठाकुर, अजय शर्मा प्रवीण अग्रवाल, सुधीर गोयल, तुलिका प्रकाश, सहित अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में साहित्यप्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायियों एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों ने हास्य उत्सव की सराहना की और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रोताओं का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी साहित्य एवं संस्कृति से जुड़े ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित करने की बात कही गई।





.jpeg)
.jpeg)
0 Comments