Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा के तीन दिवसीय समर कैंप का हुआ शुभारंभ

 


धनबाद। मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा द्वारा तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन बच्चों के बौद्धिक क्षमता एवं बाल विकास हेतु सखी कुंज मटकुरिया में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम समिति की वरिष्ठ सदस्यों एवं शाखा अध्यक्ष संजू डालमिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । सबसे पहले बच्चों को धर्म से जोड़ने हेतु गणपति पूजा एवं सरस्वती पूजा पुष्प अर्पित कर करवाया गया। उसके बाद योगा, मेडिटेशन एवं मंत्रोच्चार राज रिटोलिया, नंदिका एवं सुमन बगड़िया ने करवाया। फिर वीना गिनदौरिया द्वारा बच्चों से फायर लेस कुकिंग करवाई गई। बच्चों को गेम्स, क्विज इत्यादि सारिका सिंघल,  एवं विनीशा ने करवाया। उसके बाद अध्यात्म से जोड़ने हेतु बच्चों को गीता श्लोक का पाठ बबीता पोद्दार द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर समिति की सचिव प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, निर्मला तुलस्यान, उर्मिला गुटगुटिया, विमला बंसल, शारदा बजाज, अरुणा भगानिया, अनीता मिश्रा, कल्पना पाटोदिया, अनीता अग्रवाल, किरण अग्रवाल, सुलोचना सांवरिया, नेहा पोद्दार, अनीता मुकीम किरण हेलिवाल मोनिका अग्रवाल कमलेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments