4 जून को स्नान यात्रा, 20 जून को निकलेगी रथ यात्रा
धनबाद। रविवार को रेलवे इंस्टीट्यूट, माझेरपाड़ा दुर्गा मंदिर में 20 जून को रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर एक बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बाप्पी बनर्जी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 4 जून को स्नानयात्रा 20 जून को रथ यात्रा एवं 28 जून को उल्टा रथयात्रा होगी। आयोजक सदस्य राणा चट्टराज ने बताया माझेरपाड़ा का रथ यात्रा पिछले साल से ही शुभारंभ हुआ है जो कि बहुत ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया था जो एक यादगार है। इस बार भी हम आयोजकों की कोशिश है कि भव्य, शानदार और साज-सज्जा में बढ़-चढ़कर इस वर्ष के रथ यात्रा को मनाई जाए। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित के.एस बनर्जी ,जयदेब दास ,राणा चट्टराज,अम्लेनंदू मुखर्जी,टनी बनर्जी, बूढ़ो विश्वास,टूबाई बनर्जी, वापी विश्वास,जय दास, प्रसून दासगुप्ता,गजा चटर्जी, समीर सरकार, अमित गोस्वामी, पार्थो पर्वत, प्रदीप बनर्जी, शुभाशीष गुहा, सलील घोष, सोमेश बनर्जी, घंटों दा आदि लोग शामिल थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments