Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आयुष फाउंडेशन ने 9 घुमंतू परिवार के बच्चों का कराया स्कूल में दाखिला


धनबाद। आयुष फाउंडेशन धनबाद अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए आज 9 घुमंतू परिवार के बच्चों का उच्चक्रमित मध्य विद्यालय गोरतप्पा स्कूल में दाखिला करवाया। सचिव अर्पिता अग्रवाल ने बताया आयुष फाउंडेशन धनबाद पिछले डेढ़ सालो से इन घुमंतू परिवार की मदद करने की कोशिश कर रही ।इस परिवार का संस्था ने राशन कार्ड बनवा कर दिया , बैंक खाता खुलवा कर दिया, ठंड में कंबल और नए पुराने कपड़े दिए ,समय समय पर इनको काम भी दिलवाया, बसंत पंचमी ,मकर संक्रांति और स्पोर्ट्स भी सेलिब्रेट किया और अक्षर ज्ञान भी दिया।इनका साथ बनाए रखा ।संयोजक आर्टिस्ट गणेश शर्मा ने बताया इनकी मदद करना एक चुनौती है संस्था के लिए ।ये घुमंतू परिवार है इसलिए कोई इनकी मदद नहीं करना चाहता ।पर संस्था ने हार नहीं मानी। निरंतर लगे रहे इनकी मदद को ।आज एक पड़ाव और पार हो गया । भविष्य में भी संस्था इनकी बेहतरी के लिए प्रयासरत रहेगी।स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश कुमार रॉय सह स्कूल के टीचर्स अकबर अली, श्रीधर महतो, गोवर्धन पाठक ,चंद्र भूषण तिवारी ,आदि ने संस्था का भरपूर सहयोग दिया और संस्था को नीत नेक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर सचिव अर्पिता अग्रवाल, आर्टिस्ट गणेश शर्मा,बासुदेव अग्रवाल, गणेश महतो, आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments