Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धूमधाम से निकली बाहुड़ा रथयात्रा, मौसी बाड़ी से जगन्नाथ महाप्रभु अपने घर लौटे

 


धनबाद। 9 दिनों तक मौसीबाड़ी में रहने के बाद जगन्नाथ महाप्रभु आज अपने घर लौटे।  उल्टी रथ यात्रा  धनसार स्थित जगन्नाथ मंदिर, हीरापुर हरी मंदिर, मनईटांड़ काली मंदिर से धूमधाम से निकाली गई। जय जगन्नाथ के नारों से कोयलांचल गूंज उठा। धनसार स्थित जगन्नाथ मंदिर में बाहुड़ा रथयात्रा के धूम रही। सुबह जगत के नाथ को मंगल आरती, स्नान,   बाल्य भोग अर्पण किया गया। भोग आरती, पूजा, अन्न भोग के बाद प्रसाद वितरण हुआ। अध्यक्ष जेएस महापात्रा के छेरा पहरा के बाद जगन्नाथ महाप्रभु, बहन सुभद्रा, बड़ाभाई बलभद्र मौसी बाड़ी के साथ बहुड़ा रथ यात्रा पर निकले। जगन्नाथ मंदिर मौसी बाड़ी से जोड़ा फाटक, शक्ति मंदिर, पुराना बाजार पानी टंकी, बैंक मोंड  होते वापस  मंदिर पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई।

मनईटांड़ काली मंदिर से निकाली  उल्टा रथयात्रा 

मनईटांड़ काली मंदिर से भगवान जगन्नाथजी का भव्य  तरीके से उल्टी रथयात्रा निकाला गया। महाप्रभु निजगृह माझेरपरा दुर्गा मंदिर में लौटे। इस  उल्टी रथयात्रा में काफी संख्या में महिलाएं पुरुष शामिल थे।  उल्टी रथयात्रा मनईटांड़ काली मंदिर से टेंपल रोड, पुराना बाजार, रेलवे सिनेमा रोड होते हुए माझेरपारा दुर्गा मंदिर पहुंची। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जगन्नाथ देव का जयकारा लगाते हुए झूमते रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुपरिचित डॉक्टर जी चटर्जी उपस्थित थे। इस रथयात्रा का आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से वापी बनर्जी, राणा चट्टराज, वापी विश्वास,टनी बनर्जी,जय दास, टूबाई बनर्जी,अशोक विश्वास, छक्कों दा,जयदेब दास, बादल सरकार,अमिताभ बनर्जी, बुट्टा दा,अनिल पर्वत आदि लोग शामिल थे।




Post a Comment

0 Comments