धनबाद। डा.भवेश चन्द्र चौबे की अध्यक्षता में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज,सम्पुर्ण विप्र समाज तथा समस्त ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में धनबाद के झरनापाडा पार्क मार्केट में एक बैठक सम्पन्न की गई। बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा की धनबाद के डीआरएम के द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारी बसंत उपाध्याय को अमानवीय रूप से प्रताड़ित किये जाने का विरोध समाज पुरजोर तरीके से करेगा। बसंत उपाध्याय मानसिक तनाव ग्रस्त एवं सदमे से ग्रसित होकर असर्फी अस्पताल मेंं इलाज करवा रहे हैं। इस तरह से अमानवीय,अभद्र तथा अश्लील हरकत कनीय कर्मचारी श्री उपाध्याय किया जाने से समस्त ब्राह्मण समाज मैं रोष व्याप्त है । कोई भी उच्चाधिकारी अपने अधिनस्थ कर्मचारी को इस तरह से अमानवीय प्रताड़ना गलत है।अंत में ब्राह्मण समाज के लोगों ने यह ध्वनि मत से निर्णय दिया कि अगर धनबाद डीआरएम इस अमानवीय कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो 3 जुलाई को सुबह 8 बजे से रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया जायेगा। साथ ही डीआरएम के आवास तक प्रदर्शन करेंगे। मौके पर अजीत मिश्र, पंडित कामदेव तिवारी, डब्लू पाठक,सत्येन्द्र प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता पवन ओझा,वरिष्ठ अधिवक्ता रामाकांत ओझा, बलराम उपाध्याय, बीएन तिवारी,बिनय कुमार तिवारी,भोला मिश्र, सेवानिवृत्त प्रोजेक्ट आफिसर देव चंद्र झा,प्रमोद कुमार दूबे,राजेन्द्र तिवारी ,काजल उपाध्याय आदि उपस्थित थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments