धनबाद। पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स में जारी विवाद पर सुलह कराने के लिए फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष चेतन गोयनका की उपस्थिति दोनों पक्ष आज मारवाड़ी युवा मंच भवन पुराना बाजार में उपस्थित हुए। चेंबर के सूत्रों के अनुसार इस बैठक में सबसे पहले पुराना बाजार के व्यवसायी सह पूर्व अध्यक्ष सोहराब खान के दुकान पर बमबाजी का मामला उठाया गया। इस पर दूसरे पक्ष ने सार्वजनिक रूप से सभा में यह कहते हुए माफी मांगा की जीत की खुशी में यह बच्चों के द्वारा गलती से घटित हो गया। माफी मांगने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाजार का गुट नरम हुआ और मामले को पुलिस थाना ना ले जाने की बात कही।
आम सहमति से दोनों पक्षों का इनकार
बैठक में जिला चेंबर के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के दो फाड़ पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए दोनों पक्षों को एक होने का सलाह दिया। इस पर नवगठित चेंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाजार ने चुनाव में कम समय देने का हवाला देते हुए दोबारा चुनाव कराने का मांग किया उनकी इस मांग पर पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा की जिला चेंबर के कहने पर चुनाव की तिथि पहले ही बढ़ा दी गई थी दोबारा चुनाव कराने का मतलब है चुनाव का कोई महत्व नहीं है और दोबारा चुनाव कराने का कोई नियम भी नहीं है। इस पर दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बनी। जिला चेंबर ने दोनों पक्षों को आपस में बैठक कर मामले को सुलझाने का निर्देश दिया। इस बैठक में जिले के दर्जनों चेंबर के सदस्य उपस्थित हुए।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments