धनबाद। जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिला कार्यकारिणी की बैठक में ऐतिहासिक काम किया गया। आज एसोसिएशन के सदस्यों का डिजिटल एप और बेबसाइट जिला मुख्य संरक्षक सरदार मंजीत सिंह ने बटन दबाकर लाँच किया।जिला महासचिव विश्वनाथ सिंह ने कहा कि धनबाद जिला डेकोरेटर्स का 44वाँ अधिवेशन न्यू टाउन हॉल धनबाद में 10 सितंबर को किया जाएगा। आज कई एक मुद्दों पर जिला की बैठक में निर्णय लिया जिसमे 1500 सदस्यों का समुह दुर्घटना बीमा किया जाएगा साथ ही धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन का जिला कार्यालय का बडा भवन बनाया जाएगा जिसे गरीब बेटियों के विवाह में मुफ़्त में दिया जाएगा। आज जिला कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला गया कि कतरास में रिवाज मैरेज हाँल में कोई भी टेन्ट, लाईट फ्लावर कैटरर्स, साउंड हलवाई के व्यापारी अगले 31 जनवरी 2024 तक काम नही करेंगे। बैठक 18 शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद थे।
ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से सचिव गुड्डू साव, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, गौतम चक्रवर्ती, भरत जी भगत, गणेश शर्मा, अखिलेश रंजन, संजय कुमार तिवारी, सुमन सिन्हा, भगत विप्लव राय, पुरूषोत्तम कुमार रंजन इत्यादि उपस्थित रहे।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments