धनबाद: बीबीएमकेयू में कुलपति के द्वारा हो रही मनमानी को लेकर एनएसयूआई के सदस्य वा कार्यकर्ताओ के साथ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सोमवार को यूनिवर्सिटी के पुराने बिल्डिंग के गेट को बंद कर उसके सामने धरना दिया और कुलपति के खिलाफ हाय हाय का नारा भी लगाया। मामला हो की यूनिवर्सिटी के छात्रों को 6 सेमेस्टर का फॉर्म भरने नही दिया जा रहा है जिसकी वजह उन छात्रों को 6 सेमेस्टर के फॉर्म से पहले अपने सभी बैक लोग को क्लियर करना है तब छात्र अपना 6 सेमेस्टर के फॉर्म भरने के लिए एलिजिबल होंगे जिस पर छात्रों का कहना है की इससेसे हमारा पूरा साल बरबाद हो जायेगा जिसकी जवाबदेही कुलपति की होगी। एनएसयूआई के जिला महासचिव रोहित पाठक ने बताया की बीबीएमकेयू को लेकर विगत कई दिनों से विवाद खड़ा होता आया है और आज भी यूनिवर्सिटी के काफी बच्चे यहां जमा हुए हैं जिसकी वजह यह है कि उन सभी छात्रों को समेस्टर 6 का फॉर्म भरने से रोक दिया गया है यह कहते हुए कि यूजीसी का गाइडलाइन है कि सभी छात्रों को अपने बैकलॉग क्लियर करने के बाद ही वे सेमेस्टर 6 के फॉर्म भरने के लिए एलिजिबल है। वही रोहित पाठक ने बताया कि ऐसा कोई भी प प्रावधान हजारीबाग यूनिवर्सिटी में नहीं है तो फिर बीबीएमके यूनिवर्सिटी में छात्रों को ठगने का काम किया जा रहा है इसके अलावा सेमेस्टर 5 का रिजल्ट आउट हो गया है बावजूद इसके बहुत सारे छात्रों का रिजल्ट ओपन नहीं हो रहा है और बच्चे परेशान हैं ऐसे में स्मेस्टर 6 फॉर्म वे छात्र कैसे भर सकते है। यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी किए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने से भी कोई रिस्पांस नहीं मिलता है ऐसे में छात्र अपनी समस्याओं का समाधान के लिए किन के पास जाएं। रोहित पाठक ने बताया कि सारी समस्याओं के बारे में ज्ञापन के माध्यम से डीएसडब्ल्यू को अवगत कराया गया है विगत 1 सप्ताह पहले लेकिन अभी तक इसका कोई भी निर्णय नहीं आया है इन सभी को लेकर आज यूनिवर्सिटी के बाहर आंदोलन किया जा रहा है और अगर यूनिवर्सिटी प्रशासन का यही रवैया रहा तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा। रोहित ने आगे बताया कि एनएसयूआई की मांग है की सभी बच्चों को समेस्टर सिक्स का फॉर्म भरने दिया जाए उनको ठगने का काम नहीं किया जाए। जिसके बाद डीएसडब्ल्यू ने संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्दी छात्र के हित में फैसला लिया जाएगा। मौके जिला सचिव आयुष ,अध्यक्ष राज रंजन सिंह , मोहित , कार्यकारी अध्यक्ष रितिक चटर्जी, मोइन अंसारी, सलाउद्दीन अमन ,सोहेल ,मयंक,आयुष ,उत्कर्ष, तथा सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments