Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अपराधियों ने घर में घुस कर बेरहमी से किया सिंह मेंशन समर्थक धनंजय यादव की हत्या

 


झरिया: कोयलांचल में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है।सोमवार की रात झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर में सिंह मेंशन समर्थक 36 वर्षीय धनंजय यादव की हत्या अपराधियों ने घर में घुस कर बेरहमी से कर दिया। आधा दर्जन की संख्या मे आए हत्यारों ने गोली मारने के साथ–साथ भुजाली व चाकू से भी प्रहार किया। घटना की खबर पाकर झरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएम एमसीएच भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच करने मे जुट गई है।

दो बच्ची के साथ एक कमरे मे सोया हुआ था धनंजय

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक के पिता भगवान यादव अलग रूम मे सोया हुए थे। वहीं धनंजय अपन। तभी आधा दर्जन से अधिक लोग उसके घर आ धमके और उसपर टुट पडे। इसके बाद उसे भुजाली से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया।इसके बाद उसे गोली भी मार दी गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस धनंजय के घर पहुंच शव को कब्जे मे ले लिया।वहीं शव के पास से पुलिस ने एक बम भी बरामद किया है। शव के पास उसकी पत्नी दो पुत्री मौजूद थी। एक पुत्री एक साल की है। हत्या का कारण पुरानी अदावत और कोयला के अवैध धंधा मे वर्चस्व को लेकर बताया जा रहा है।

खूनी संघर्ष में ही गई थी दोस्त की जान

धनंजय सिंह मेंशन समर्थक था।19 जनवरी 2023 को धनंजय और रघूकूल समर्थक रामबाबू धिक्कार के बीच सिंह नगर गुलगुलिया बस्ती मे खूनी संघर्ष हुई थी। उस दौरान धनंजय के दोस्त निरंजन तांती की पिट पिट कर व तलवार घोंप कर हत्या कर दी गई थी। वहीं दो दिन पूर्व एक महिला के घर भी गोलीबारी हुई थी।



Post a Comment

0 Comments