धनबाद। इंडिया के सभी घटक दलों के संयुक्त तत्वाधान में रणधीर वर्मा चौक पर मणिपुर राज्य में विगत 3 महीनों से जारी जातीय हिंसा पर रोक लगाने एवं शांति बहाल करने तथा तत्काल मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में लोग झंडे बैनर तख्तियां लेकर गर्मजोशी से नारे लगा रहे थे मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, मोदी तेरी हिटलर शाही नहीं चलेगी, मणिपुर के महिलाओं को सम्मान देना होगा, राहत कैंप में राहत सामग्री देना होगा, दरिंदों को फांसी दो फांसी दो, भाजपा सरकार मुर्दाबाद, मणिपुर राज बर्खास्त करो, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करो आदि। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष लखी सोरेन तथा संचालन धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शन समाप्ति के उपरांत उपायुक्त को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि मणिपुर राज्य में जारी जातीय हिंसा को रोकने में नाकाम मणिपुर सरकार को अविलंब बर्खास्त किया जाए। मणिपुर राज्य में अविलंब शांति एवं कानून व्यवस्था बहाल हो। मणिपुर के राहत शिविरों में रह रहे नागरिकों के पुनर्वास कि गारंटी सुनिश्चित किया जाए।मणिपुर राज्य में जातीय हिंसा के शिकार आम नागरिकों को न्याय दिलाने की दिशा में अविलंब आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। मणिपुर राज्य में बलात्कार एवं हिंसा के शिकार आदिवासी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विरोध प्रदर्शन का संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा विगत 3 महीनों से मणिपुर जल रहा है इसके बावजूद भी हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी चुप्पी साधे हुए हैं पूरी केंद्र की एनडीए मोदी सरकार मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है। हिंसा को रोकने में यह सरकार पूर्णत नाकाम रही है। इस अमानवीय कृत्य के कारण पूरा देश शर्मसार हुआ है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा जातीय हिंसा में 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। सैकड़ों धर्म स्थलों को जला दिया गया। लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हुए हैं। विश्व पटल पर भारत की छवि को मोदी सरकार ने खराब कर दिया है। समाधान निकालने की शांति बहाली की कोई कोशिश नहीं की जा रही है धर्म स्थलों को जला दिया है मोदी सरकार जिम्मेदार है । प्रवक्ता सतपाल सिंह ब्रोका ने कहा मणिपुर राज्य जल रहा है वहां अभिलंब शांति बहाल करने की जरूरत है और प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं मणिपुर छोड़कर सभी मुद्दों पर बोल रहे हैं देश जल रहा है प्रधानमंत्री विदेशी दौरा कर रहे हैं संगठन मजबूती पर ध्यान दे रहे हैं इससे बड़ी शर्म की और क्या बात हो सकती है। कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो पूर्व मंत्री मन्नान मलिक, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह विजय सिंह,मदन महतो, शमशेर आलम, राम गोपाल भुवानिया सीता राणा अशोक सिंह बीके सिंह नवनीत नीरज वैभव सिन्हा प्रवक्ता सतपाल सिंह ब्रोका,लक्ष्मण तिवारी रामजी भगत जावेद रजा जोगेंद्र सिंह जोगी राजेश्वर सिंह यादव, सुंदर यादव, इरफान चौधरी, रणधीर ठाकुर, मनोज यादव, कयूम खान,गोपाल कृष्ण चौधरी, कुमार, सोनू खान, रवी पासवान, रवि चौबे संजय जयसवाल, माधव सिंह, गुड्डू खान, शरफराज आलम, सुनिता देवी, बबीती शर्मा, श्रीराम चौरसिया,असलम मंसुरी, विजय पासवान, अफजल खान, प्रसाद निधि राजू दास,माला झा, दुर्गादास, जहीर अंसारी पप्पू पासवान आशीष सिन्हा जितेश सिंह जितेंद्र शर्मा अरविंद सैनी भगवान दास गंगा बाल्मीकि अनूप सिंह उर्फ डेविड, सूरज झा रणधीर ठाकुर मंटू दास,दिनेश यादव, अनिल साव, मधुसूदन मोदक, बबलू दास पिंटू तूरी हिमायू राजा, मोइन अंसारी,राजा अंसारी, सत्यानंद पांडे , मनोज हाड़ी, जयप्रकाश चौहान, रत्नेश यादव, डीएन यादव, मृत्युंजय सिंह, इदु अंसारी, शशी नाथ तिवारी, बलराम महतो, रणजीत पांडेय, इम्तियाज अली, अजय कुमार, गौतम पासवान, आनन्द मोदक, सुरज वर्मा, बब्बलू मालाकार, फैज अहमद,एस के मिश्रा, आदि हजारों कांग्रेस जन थे
केंद्र सरकार के इशारे पर दो मणिपुर बनाने का काम किया जा है: लखी सोरेन
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा यह अत्यंत चिंता का विषय है केंद्र की भाजपा सरकार और मणिपुर कि राज्य कि नकारात्मक रवैया के कारण वहां हिंसा भड़की और वहां की राज्य सरकार ने हिंसा को बल देकर भड़काने का काम किया। ऐसे दरिंदों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार गिरफ्तार करने में असफल रही है इससे साफ पता चलता है यह केंद्र सरकार के इशारे पर वहां दो मणिपुर बनाने का काम किया जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा से सचिव मनु आलम, केंद्रीय कमेटी के अमितेश सहाय, नीलम मिश्रा सुखलाल मरांडी, अलाउद्दीन अंसारी धर्मेंद्र मंडल, कंसारी मंडल, मुकेश सिंह, लखन प्रमाणिक, अजय रवानी, तपन तिवारी, मीना हेंब्रम, मंटू चौहान अबू तारीख, हरेंद्र चौहान, अजमल अंसारी, अताउल्लाह अंसारी, पारस हादसा, रामनाथ सोरेन, सूरज कांत सोरेन, मुखीम अंसारी, महेंद्र सिंह राजपाल, अख्तर अंसारी, बिलाल अंसारी लखी देवी, सुहागी मुर्मू, लालचंद महतो, लोलिन बासुकी गिरीलाल कुशु संदीप हरदा रंजीत महतो राजू हरी राम चंद्र मुरमू उज्जवल नायक शांति रामराज वार जबीर अंसारी साकिब अंसारी
भाजपा से राज्य नहीं संभल रहा यह देश क्या चलाएंगे : पिंटू सिंह
जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष पिंटू सिंह ने कहा मणिपुर की जनता और देश की जनता को अब भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं रहा। लाखों लोग बेघर हो गए शिविर कैंपों में उन्हें राहत सामग्री नहीं मिल रही है। देश का प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए है। केंद्र सरकार हर मामले में फेल है। इनसे एक राज्य नहीं संभल रहा यह देश क्या चलाएंगे। 2024 में इन्हें जनता सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, उचित महतो, दीप नारायण सिंह, राजू कुमार सिंह, सुभाष राय, रूपेश पासवान भगवानदास शर्मा, धनलाल दुबे गोपाल चंद्र घोष, बबलू मोदक राजेंद्र राय, सकलदेव राय राजकुमार पांडे, नमन भारती, बैजू सिंन्हा, डब्लू अंसारी अकरम अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जनता दल यूनाइटेड के शामिल थे।
भाजपा के शासनकाल में महिलाओं का उत्पीड़न चरम सीमा पर: तारकेश्वर यादव
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने कहा भाजपा के शासनकाल में महिलाओं का उत्पीड़न चरम सीमा पर बढ़ गया है इनका चाल चरित्र और चेहरा सामने आ गया। मौके पर मुमताज कुरैशी, विक्रम प्रसाद यादव, बैजनाथ यादव, विनोद यादव, शिव सिंह यादव, अनवरी खातून, हातिम अंसारी, सुखदेव विद्रोही, विनोद यादव, गुलशन खातून, हरविंदर सिंह, राजू यादव धर्मेंद्र ठाकुर विनय यादव आदि थे। सीपीआई माले से से एके प्रजापति, ज्ञान उदय, नकुल देव सिंह, कृष्णा सिंह आदि सैकड़ों माले के कार्यकर्ता थे।



.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments