धनबाद। जिला कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मुद्दों पर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा। नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल की मांगे
वार्ड ना 33 अनुग्रह नगर धनसार के और 34 रेल लाइन किनारे लोगों के पास शौचालय नहीं है जिसके कारण उनलोगों को खुले में शौच जाना पड़ता हे ऐसे में इन लोगो को नित्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हे साथ में मोहल्ले का वातावरण दूषित रहता है, हर वक्त बदबू फैली रहती है लोगों का खुली हवा में साँस लेना मुश्किल है। अत जल्द से जल्द सभी के यहाँ शौचालय बनाया जाये और खुले में शौच को रोका जाय। वार्ड ना 32 में धोवाटांड़ में ओज़ोन प्लाजा के बगल के दुकानदारों को नाली टूटी होने की वजह से बारिश के दिनों में बहुत सारी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। दुकान, गोदाम में पानी भर जाता है यहाँ जल्द से जल्द नाली बनाने का कार्य किया जाये। जोड़ाफाटक बंद पड़ी रेल लाइन पर रेलवे से निगम को पहल कर NOC लेकर सड़क या पूल बनाने के लिए पहल करनी चाहिए ताकि लोगों की सहूलियत के लिए पूल या सड़क बन सके। विनोद बिहारी महतो युनिवर्सिटी के लिए छात्रों के लिए स्टेशन और यूनिवर्सिटी के बीच बस सेवा शुरू की जाये, जिससे छात्रों को आने जाने में सुविधा हो सके।
नगर आयुक्त ने सभी मुद्दों को गंभीरता पूर्वक सुना और जल्द से सभी समस्याओं के समाधान का आश्वाशन दिया।मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अशोक लाल एवं महासचिव संजय जयसवाल मौजूद थे ।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments