धनबाद। मटकुरिया जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र विधान का के अंतिम दिन 1024 अर्घ चढ़ाया गया । सभी लोगों ने भक्तिमय , उल्लास के साथ नृत्य और संगीत के साथ पूजा किया। मंगलवार को समापन समारोह पर अभिषेक शांतिधारा, हवन होगा। नए दीक्षार्थी राज कुमार जी गांगवाल की बिनोरी निकली जाएगी, शोभायात्रा निकलेगी जो नगर भ्रमण कर पुन मंदिर आएगी ।आज के कार्यक्रम में सुखमन जैन, रमेश जैन, संजय जैन, मनोज जैन, मनीष जैन, नीरज जैन, महेंद्र पांड्या, प्रीति जैन, सोनू जैन, बुलबुल जैन, तृप्ति जैन, वंदना जैन, स्वेता जैन आदि ने भाग लिया।
राजकुमार जी गांगवाल लेंगे साधु दीक्षा
धनबाद के श्री राजकुमार जी गांगवाल 23 अगस्त 2023 को आचार्य विमल सागर जी महाराज के अंतिम शिष्य मुनि श्री 108 उर्ज्यन्त सागर जी मुनिराज से आमेर, जयपुर में छुल्लक दीक्षा ले रहे है। 2 जुलाई को मधुबन में गांगवाल परिवार और धनबाद समाज के कुछ सदस्य उनके मेहंदी और हल्दी कार्यक्रम में भाग लिया और उनके छुल्लक दीक्षा की अनुमोदन की। 4 जुलाई को उनके सम्मान हेतु मटकुरिया जैन मंदिर से बिनोली निकली जाएगी। संध्या 7 बजे धैया जैन मंदिर में उनकी गोद भराई होगी और विनती गाई जाएगी।
राजकुमार जी गांगवाल का जीवन परिचय
83 वर्षीय राजकुमार जी गांगवाल का जन्म घेनोई , राजस्थान में हुआ फिर कारोबार के सिलसिले में पूरा परिवार धनबाद आ गया ।1995 में सुपार्श्व मति माताजी से इन्होंने ब्रह्मचर्य व्रत लिया। 2000 में भरत सागर जी महाराज धनबाद आये थे तब से राज कुमार जी उनके साथ थे। 2006 भरत सागर जी के समाधि के बाद से वो अपना सम्पूर्ण जीवन पूजा पाठ, गुरुसेवा आदि में मधुबन में ही बीता रहे है ।पूरा धनबाद समाज उनके छुल्लक साधु बनने पर गौरवान्वित महसूस महसूश कर रहा है ।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments