Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जेल में कुर्सी से गिरे पूर्व विधायक संजीव सिंह, बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लाया गया

 


धनबाद। नीरज सिंह हत्याकांड में धनबाद जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह मंगलवार को कुर्सी से  गिर गए, जिससे उन्हें हाथ और सिर में  चोट लगी है। बेहतर इलाज के लिए जेल प्रशासन ने अदालत से अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद शाम को लगभग 6 बजे उन्हें भारी सुरक्षा के बीच एसएनएमएमसीएच ले जाया गया। वहां ऑर्थो विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल डॉक्टरों ने कोई जानकारी नहीं दी है। डॉक्टरों का कहना है कि इलाज के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


2017 से जेल में बंद है पूर्व विधायक

ज्ञातव्य है कि संजीव सिंह अपने चचेरे भाई व पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में वर्ष 2017 से धनबाद जेल में बंद हैं। पिछले कुछ वर्षों से वह अस्वस्थ चल रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को जेल के सेल में अचानक गिर पड़े। उन्हें हाथ और सिर में गहरी चोट लगी है। डॉक्टरों ने जिला प्रशासन को उन्हें एसएनएमएमसीएच ले जाने की सलाह दी। इसके बाद कोर्ट से कागजी कार्यवाही पूरी कर शाम लगभग 6 बजे उन्हें अनुमति मिली।अस्पताल में समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही।

Post a Comment

0 Comments