Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आयुष फाउंडेशन के फ्री आई चेकअप का द्वारिका मेमोरियल के 150 स्टूडेंट्स और टीचर ने उठाया लाभ

धनबाद। आयुष फाउंडेशन  नीत अपने सामाजिक दायित्व निभाते हुए आज द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन अकादमी में  फ्री आई चेकअप कैंप का आयोजन किया। श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय के सौजन्य से ये कैंप हुआ । करीब 150 स्टूडेंट्स और टीचर्स ने इस कैंप का लाभ उठाया । जिनको देखने में जायदा परेशानी है उन्हे हॉस्पिटल में फ्री चेकअप की सुविधा दी जायेगी। बच्चों के साथ उनके माता-पिता को भी फ्री चेक अप की भी सुविधा दी जायेगी। प्रिंसिपल  मदन कुमार सिंह ने कार्य की भरपूर सहराना करते हुए प्रोत्साहन भी दिया । रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद के अध्यक्ष रवि शेखर ने सभी डॉक्टर्स और टेक्नीशियन के लिए टिफिन का इंतजाम किया। कैंप को सफल बनाने में  सचिव अर्पिता अग्रवाल, संयोजक आर्टिस्ट गणेश शर्मा, उमा कुमारी, रवि शेखर, पंकज कुमार , रमेश तिवारी ,पूजा कुमारी ,किरण कुमारी, आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments