आनंदराठी ग्रुप के फंड मैनेजर मयूर साह ने निवेशकों को पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज के बारीकियों से अवगत कराया
धनबाद। मुंबई से आये इन्वेस्टमेंट सर्विसेज आनंदराठी ग्रुप के पोर्टफोलियो मैनेजमेंट एवं फंड मैनेजर मयूर साह ने होटल 17 डिग्री में पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज के बारे में ग्रुप पार्टनर नारायणी सिक्योरिटी के एक्सक्लूसिव क्लब मेंबर को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि निवेश के लिए म्यूचुअल फंड लोगों के लिए हमेशा से एक बेहतर और आसान विकल्प के रूप में मौजूद रहा है। कोरोना महामारी के बाद से लोगों ने शेयर मार्केट में निवेश करना और तेज कर दिया है। ऐसे में पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस (PMS) को लेकर भी लोगों का रूझान बढ़ा है।सुरक्षित भविष्य के लिए निवेश करना बेहद जरूरी है निवेश कर मजबूत रिटर्न के लिए आपके पास कई विकल्प मौजूद है पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज जरिए भी निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है बीते साल कई मुश्किलों के बावजूद आनंदराठी के पीएमएस स्ट्रेटजी ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।
PMS क्या है?
पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस या PMS एक कस्टमाइज निवेश पोर्टफोलियो होता है, जिसमें बड़े निवेशक भाग लेते हैं. PMS में निवेश करने के लिए आपके पास 50 लाख रुपये तक की राशि होनी चाहिए। इसमें प्रोफेशनल मनी मैनेजर आपके टार्गेट के हिसाब से पोर्टफोलियो बनाते हैं। PMS में निवेश करने के लिए बैंक अकाउंट और डीमैट अकाउंट खुलवाना जरूरी होता है।
तीन तरह के होते हैं PMS
पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस तीन तरह के होते हैं-डिस्क्रीशनरी, नॉन-डिस्क्रीशनरी, एडवाइजरी. पीएमएस फंड को मैनेज करने के लिए आपको अपने फंड मैनेजर को पावर ऑफ अटार्नी देना होता है। इसमें आपके फंड मैनेजर को निश्चित रकम के अलावा रिटर्न पर आधारित कमीशन फीस भी मिलता है।
पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस में कौन करे निवेश करे
पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस में सभी तरह के इन्वेस्टर्स निवेश को निवेश नहीं करना चाहिए। इसमें उन्हीं निवेशकों को भाग लेना चाहिए, जिनके पास कम से कम 50 लाख की राशि हो। इसके लिए आपको अपने इन्वेस्ट का अधिकार अपने पोर्टफोलियो मैनेजर को देना होता है। PMS उन्हीं इन्वेस्टर्स के लिए ज्यादा सही होता है, जिन्हें अपने मैनेजर पर पूरा भरोसा हो। यह उन इन्वेस्टर्स के उपयुक्त होता है, जिनके पास निवेश करने के लिए राशि तो हो, लेकिन उन्हें मैनेज करने के लिए कम समय हो।



.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments