धनबाद। मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शक्ति शाखा के द्वारा मारवाड़ी युवा मंच भवन में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुशल दंत चिकित्सक विकास कुमार के द्वारा दंत के चिकित्सा की गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि धनबाद शाखा अध्यक्ष सुनील सोनी, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, धनबाद शक्ति शाखा की निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति पटवारी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस शिविर में 200 लोगों ने अपने दातों की चिकित्सा करवाई जिसमें स्कूली बच्चे -बूढ़े एवं अनेक सदस्य शामिल थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका सुनीता जिंदल, शक्ति शाखा अध्यक्ष ममता अग्रवाल, सचिव मेघा शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल एवं शक्ति शाखा की सभी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments