धनबाद। आईआईटी आईएसएम धनबाद में 77 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'फास्ट फॉरवर्ड इंडिया' नामक संगठन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर HDFC बैंक के सहयोग से आईआईटी आईएसएम धनबाद और गुरुकृपा हीरो मोटर सराइढेला में आयोजित किया गया। रक्तदान कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई और शिविर शाम 6 बजे तक चला। कुल मिलाकर लगभग 243 यूनिट की रक्तदान में भागीदारी की गई। आईआईटी आईएसएम धनबाद में छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने आवश्यकता होने पर हमेशा रक्तदान के लिए आगे आने का आश्वासन दिया है। साथ ही गुरुकृपा हीरो मोटर में स्थानीय लोगों से भी अच्छी संख्या में रक्तदान मिला है। रक्तदाताओं को बढ़ावा देने के लिए HDFC बैंक ने सभी रक्तदाताओं को पदक प्रदान किया। एफएफआई के नवधेश कुमार ने बताया की यह रक्तदान शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को समर्थन प्रदान करता है, बल्कि यह एक सामाजिक उपक्रम भी है जिससे समाज में रक्तदान के महत्व को बढ़ावा मिलता है। यह समर्पिता और सामाजिक सद्भावना का प्रतीक है जो हमारे समाज को और सशक्त बनाता है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments