धनबाद। सरायढेला के दास पाड़ा में मां मनसा की प्रतिमा विसर्जन पर सिंदूर खेला कर महिलाओं ने मां को विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। लोहारकुल्ही तलाब तक बाजे गाजे के साथ मां के प्रतिमा को लेकर श्रद्धालु गए। बराकर से ढकिया मंगाए थे। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का विसर्जन तालाब में किया। दास पाड़ा में कई दशक से मनसा पूजा मनाई जा रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरण भी हुआ। आयोजन में समिति के अध्यक्ष अजय दास सचिव मुकेश दास, कोषाध्यक्ष करिश्मा भारती, सुप्रिया, करुणा नीलम, मीरा, पूनम, रानी, कुमकुम आदि सक्रिय रहे।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments