Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्वतंत्रता दिवस पर रणधीर वर्मा स्टेडियम में डीसी ने किया झंडोत्तोलन

 


Dhanbad : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन से पूर्व उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया। जिसके बाद कोलफील्ड स्कूल, सरायढेला के छात्रों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन अति विशिष्ट है क्योंकि विभिन्न प्रखंडों के सभी पंचायत में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर नागरिकों में एकता, देशभक्ति की भावना बढ़ाने एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम को याद करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।

धनबाद को विकास के शिखर पर ले जाने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि माननीय जनप्रतिनिधियों एवं लोगों के सहयोग से धनबाद जिला को विकास के शिखर पर ले जाने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है। विकास की यात्रा में अपेक्षाकृत पीछे रह गए लोगों को केंद्र में रखकर योजनाओं की प्लानिंग एवं कार्यान्वन किया जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments