Dhanbad। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनबाद जिलाअंतर्गत झरिया विधानसभा क्षेत्र में 318 करोड़ रुपए की मेगा जलापूर्ति योजना में अनियमितता को लेकर जांच करने के संबंध में पत्राचार कर जलापूर्ति योजना में हो रहीं लापरवाही को लेकर मामले को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही की मांग की है । जिसमें श्रीमती सिंह ने कहा कि धनबाद जिला अंतर्गत झरिया विधानसभा क्षेत्र में 318 करोड़ मेगाजल आपूर्ति योजना जेएमसी कंपनी के द्वारा किया जा रहा है जिसमें पाइप लाइन बिछाने के क्रम में घोर लापरवाही बरती जा रही है पाइप बिछाने के समय नियमों की भी अनदेखी की जा रही है। वही पाइप बिछाने के क्रम में 5 से 6 इंच की गहराई में बिछा दी जा रही है कार्य प्राक्कलन के अनुरूप ना कर विभाग और संवेदक की मिलीभगत से सरकारी राजस्व राशि को क्षति पहुंचाई जा रही है तथा इसमें वित्तीय अनियमितताएं परिलक्षित होती है। श्रीमती सिंह ने विषयगत तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जनहित में योजना की उच्च स्तरीय जांच करा कर विधि संवत कार्यवाही एवं निर्माण कार्य में प्राक्कलन अनुरूप कार्य कराने की मांग की है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments