धनबाद। पर्यावरण बचाने को लेकर मंगलवार को युवा प्रोत्साहन मुहिम के बैनर तले पौधा लगाने की शुरुआत किया गया है। इस मुहिम के तहत् पाँच सौ पौधा लगाने का लक्ष्य है। प्रथम दिन बेकारबांध स्थित पार्क मे पौधा लगाकर मुहिम की शुरुआत की गई। उक्त स्थान पर स्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है। जिस प्रकार से मौजूदा समय मे पेड़ की कटाई हो रही है, और साथ साथ पर्यावरण दूषित हो रही है जिसे पेड़ लगाकर दूषित होने से रोका जा सकता है। इसके लिए हम सब को आगे आकर काम करने की ज़रूरत है। इस मुहिम मे मौके पर अंकित कुमार, रोहित पाठक, नीतीश शर्मा, नवाजिश अफ़ज़ल, मोहित, शिवा व अन्य लोग उपस्थित थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments