Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के मेगा स्वास्थ्य शिविर में 34 गांव के 450 ग्रामीणों की स्वास्थ की जांच की गई तथा लोगों को मुफ्त दवा प्रदान किया गया

 


धनबाद। मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के द्वारा निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन चेतना महाविद्यालय, सहराज गोविंदपुर में किया गया। जिसमें 34 गांव के 450 ग्रामीणों के स्वास्थ की जांच की गई तथा लोगों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई। मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिविर में धनबाद जिले के 15 सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सुनील कुमार, डॉ प्रसून आनंद, डॉ स्वेता सांची, डॉ अजय पटवारी ,डॉ सीमा पटवारी डॉ, के पुस्पल, डॉ जिम्मी अभिषेक, डॉ अभिषेक अग्रवाल, डॉ विवेक डोकानिया, डॉ साकेत नरनोली, डॉ सुमित अग्रवाल, डॉ सोनल कुमार, डॉ उर्मी अग्रवाल, डॉ अभिनव गौरव, डॉ नीतू श्रीवास्तव एव नेचुरल पैथ के विशेषज्ञ डॉ समरेंद्र परिधा ने अपनी सेवाएं प्रदान की। सबो को संस्था की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के महासचिव अरविंद सतनालिका ने बताया कि शिविर में डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर की  निशुल्क जांच की गई उन्होंने  शिविर को सफल बनाने में  उपस्थित सभी लोगो का धन्यवाद किया।

ये थे मौजूद

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री महेन्द्र अग्रवाल, शैलेन्द्र जी, प्रसून्न जी, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल,आर बी गोयल, महासचिव अरविंद सतनालिका, कोषाध्यक्ष अशोक केडिया, मोहन अग्रवाल,कुलदीप अग्रवाल, सुनील पोद्दार, राजीव गोयल, नंदलाल अग्रवाल,गोपी कटेसरिया, संजीव अग्रवाल,चेतन गोयनका, कृष्णा अग्रवाल,अमित अग्रवाल,राजेश जालुका,दीपक कनोरिया,विनय अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल,राजेश अग्रवाल, किरीट चौहान,दिलीप गोयल,विक्की अग्रवाल,संजय गोयल,सुनील तुलस्यान,दिनेश गुप्ता के साथ महिला समिति का सराहनीय योगदान रहा।



Post a Comment

0 Comments