Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संत निरंकारी मिशन की 'वननेस वन' परियोजना के तहत बीबीएमकेयू में हुआ मेगा वृक्षारोपण

 


धनबाद। सन्त निरंकारी मिशन की धनबाद शाखा द्वारा बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय न्यू कैम्पस परिसर  में मिशन के स्थानीय जोनल इंचार्ज  G. S. Mitter  के नेतृत्व में *"वननेस वन"* परियोजना के तहत मेगा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसका उद्घाटन विश्विद्यालय के कुलपति डॉo प्रोo सुकदेव भोई के द्वारा किया गया।इस अभियान में शाखा के लगभग 300 से ज्यादा स्वयं सेवक सेवादारों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय कैम्पस में कुल 150 कीमती पौधे लगाए गए।।इस अवसर पर जोनल इचार्ज Shree Mitter  ने मिशन का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि "निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी"द्वारा कहे गए स्वर्णिम शब्द *"प्रदूषण अंदर हो या बहार दोनो ही हानिकारक है"* इस अमोलक कथन को निरंकारी मिशन कई वर्षो से विभिन्न सामाजिक धमार्थ गतिविधियों में प्राय मेगा वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, स्वच्छ अभियान, जल संरक्षण परियोजनाएं,  पर्यावरणीय मुद्दों के बारे मे जागरूकता अभियान, इत्यादि सम्मिलित है। मानवता को समर्पित निरंकारी मिशन की यह सभी सेवाएं "सतगुरु माता जी" के निर्देशन में निरंतर क्रमवार रूप में भक्तों एवम श्रद्धालु द्वारा जारी है।

2021 में हुई वननेस वन नामक परियोजना की शुरुवात 

समाज कल्याण के इसी भाव से प्रेरित होकर अगस्त,2021 के माह में, संत निरंकारी मिशन ने पर्यावरण संरक्षण के उपलक्ष्य पर *"वननेस वन"* नामक परियोजना का आरंभ किया। इस परियोजना का लक्ष्य "वृक्षों के समूह" का रोपण करना एवं इनकी देखभाल करना था। इस परियोजना के अंतर्गत संपूर्ण भारत वर्ष के लगभग 317 स्थानों 1.30 लाख पोधो का रोपण किया गया।श्री मित्तर  ने आगे बताया कि "वननेस वन" परियोजना का दूसरा चरण सन 2022 में भी क्रियान्वित है, जिसके अंतर्गत स्थनों की संख्या 317 से  बड़कर 403 हुई और वृक्ष की संख्या बडकर 1.65 लाख पहुंच गई।पर्यावरण संरक्षण हेतु जारी इस  श्रृंखला के अंतर्गत संत निरंकारी मिशन, सतगुरू माता जी पावन आशीर्वाद से,"वननेस वन" परियोजना के तीसरे चरण की सेवाए आरंभ हो चुका है, जिसके अंतर्गत संपूर्ण भारत वर्ष के लगभग 500 से भी अधिक स्थानों पर रविवार को " मेगा वृक्षरोपण अभियान" का आयोजन किया गया।



                         

Post a Comment

0 Comments