Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रक्षाबंधन त्योहार को लेकर राखी का सजा बाजार, ऑनलाइन खरीदारी से परंपरागत बाजार प्रभावित

 


धनबाद। भाई -बहनों का स्नेह का त्यौहार रक्षाबंधन को देखते हुए  हीरापुर का बाजार सज गया है। रेशम, स्टोन, मोतिया जड़ित राखी महिलाओं के लिए लुंबा राखी बाजार में उपलब्ध है। सबसे ज्यादा स्टोन और रेशम की डोर वाली राखी डिमांड में है। इसकी कीमत 200 से लेकर ₹1500 तक के हैं। बता दे की इस वर्ष रक्षाबंधन का त्यौहार 31 अगस्त को मनाया जाएगा। 

ऑनलाइन कारोबार से परंपरागत बाजार प्रभावित

रक्षाबंधन के बाजार से व्यवसायी गण थोड़े निराश दिख रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार राखी का बाजार बहुत अच्छा नहीं है ऑनलाइन खरीदारी के कारण हमारा काफी नुकसान हो रहा है। कई महिला समिति द्वारा राखी बनाई जा रही है  सड़क किनारे  परंपरागत  दुकान लगाने वालो का कारोबार प्रभावित हुआ हैं। राखी विक्रेताओ ने बताया कि पहले राखी को लेकर एक महीने पहले बाजार सजाई जाती थी, लेकिन अब त्यौहार में कुछ दिन ही बचे हैं अभी तक आधा माल भी नहीं निकला है। बाजार में एकदम रौनक नहीं है। माल नहीं बिक रहा है हमारी पूंजी फसने  का डर है।



Post a Comment

0 Comments