Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद क्लब में सावन उत्सव मॉनसून वेडिंग विद बैंड बाजा एंड बारात के साथ मनाया जाएगा, इस वेडिंग में एक पंजाबी लड़के और बंगाली लड़की के प्यार को दर्शाया जायेगा

 


धनबाद। धनबाद क्लब के द्वारा 12 अगस्त को होने वाले आगामी कार्यक्रम "सावन सेलिब्रेशन" के आयोजन से सम्बंधित जानकारी धनबाद क्लब के परिसर में  प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन  करके  क्लब के सचिव संजीव बीयोत्रा ने दिया। उन्होंने बताया की क्लब की महिला सदस्यों एवं उनके परिवार के  बच्चियों के द्वारा शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सावन महोत्सव की तैयारी पिछले डेढ़ महीने से हो रही थी और कोलकाता से कोरियोग्राफर की टीम के  निगरानी में 8 दिनों से लगातार रिहर्सल चल रहा था। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए क्लब की महिला सदस्य रीता चावड़ा ने बताया कि इस बार सावन उत्सव मॉनसून वेडिंग विद बैंड बाजा एंड बारात के साथ मनाया जाएगा। इस वेडिंग में एक पंजाबी लड़के को बंगाली लड़की से प्यार हो जाता है फिर धीरे-धीरे यह प्यार परवान चढ़ते चढ़ते शादी  तक पहुंचता है। इस दौरान दोनों लड़के लड़की  के बीच के प्यार को डेढ़ घंटे के प्ले के द्वारा दर्शाया जाएगा। इस छोटे से नाटक में कलाकार सभी क्लब के सदस्य हैं और इसके निर्देशक रीता चावड़ा हैं। पहली बार सावन उत्सव में सदस्यों का प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। आने वाले  गेस्ट से शगुन के रूप में मात्र डेढ़ सौ रुपया लिया जाएगा। इस शादी को लेकर शुक्रवार को मेहंदी की रस्म भी अदा की जाएगी। इस अवसर पर क्लब के विकास शर्मा, पूनम कुमार एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments