Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मोदी सरकार ने फर्जी विकास के नाम पर देश को विनाश के कगार पर खड़ा किया- संतोष सिंह

 


बलियापुर/सिंदरी।  सिंदरी विधानसभा क्षेत्र संघीयाडीह और आमटाल टोला गांव में भारत जोड़ो की बात -आमजनों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए  कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह व जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राशीद रजा अंसारी का क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा  का फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष  ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना -समझा और हर संभव समाधान करने का भरोसा जताया साथ ही कांग्रेस की विचारधारा से सभी लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह से झुठी साजिश रच कर हमारे नेता राहुल गांधी को बदनाम करने का प्रयास किया, उसकी सच्चाई आज पुरा देश देख रहा हैं। सूप्रीम कोर्ट के फैसले ने भाजपा की झूठ को बेनकाब कर दिया। अपने 9 वर्षों के शासन में मोदी सरकार ने फर्जी विकास के नाम पर देश को विनाश के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। मंहगाई, बेरोजगारी, महिलाओं का शोषण, दंगा -फसाद, देश कि संस्थानों की बिक्री यही भाजपा के विकास का प्रतीक हैं। मोदी सरकार से आज भी कांग्रेस वही सवाल पुछ रही है मोदी जी बताए आडानी के खाते में आचानक बीस हजार करोड़ रूपया कहां से आया। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा भाजपाई अब इंडिया से नफरत कयों करने लगे हैं। आज देश पुछ रहा मोदी जी जवाब दो आपने कहा था बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अब भाजपाई सरकार से और भाजपाई नेताओ से बेटी बचाना मुश्किल हो गया है। कार्यकारी अध्यक्ष राशीद रजा अंसारी ने कहा कि धनबाद भाजपा सांसद पशुपति नाथ सिंह ने अपने 30 वर्षों की राजनीति में विकास के नाम पर केवल पान खाकर थुकने का काम किया। आज भी जिले में पानी, बिजली, सड़क जाम जैसे मुलभुत समस्याओं से जनता हर दिन जुझ रही हैं। सांसद को केवल अपने कटमनी से मतलब हैं जिससे उनकी झोली भरती रहें, आम जनता की मुसीबतों से उन्हें कोई लेना देना नहीं हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईदुल अंसारी ने और संचालन पुर्व मुखिया मधुसूदन मोदक ने किया

ये रहे मौजूद

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रासीद रजा अंसारी, संजय महतो, मधुसूदन मोदक, ईदु अंसारी,  रिशी कांत पांडेय, सफीक साहा, अशोक महतो, किशोर महतो, उमा चरण रजवार, मो. फिरोज, हारून रसिक, शेख सकुर, मो. कमरूद्दीन, मंजुर अंसारी, अब्दुल रहीम अंसारी, नवि हुसैन, परवेज आलम, सोएब अख्तर, तसमुद्दीन अंसारी, तबरक अंसारी, मो. सोहैल अंसारी, इस्लाम अंसारी, महमूद अंसारी, हाकिम अंसारी, गुलाम रब्बानी अंसारी, अरविंद कुमार सैनी, मंजूर आलम, अब्दुल रहीम, सुरेश रवानी, हरिल अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments