धनबाद। सिजुआ के 11 नंबर जोगता में बारिश के दौरान एक घर जमींदोज हो गया। जिसमें पिता और उसके दो पुत्र बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों के प्रयास से तीनों को जिंदा धरती के गर्भ से निकाल लिया गया। फिलहाल तीनो व्यक्ति अस्पताल में इलाजरत है। जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर के अंदर पिता और उसके दो पुत्र सो रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ जमीन फट गई और घर सहित वे तीनों जमीन में समा गए। जिसके बाद बड़ी मसक्कत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने तीनों को धरती के गर्भ से बाहर निकाला। फिलहाल तीनों का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। घटना सोमवार की देर रात की है।
200 की आबादी पर मंडरा रहा है भूधसान का खतरा
घायलो श्याम बहादुर भुइयां और उसके दो पुत्र 14 वर्षीय अरुण और 9 वर्षीय तरुण है। लोगों की माने तो आसपास के इलाके में करीब 200 लोगों की आबादी है। जिनके ऊपर हमेशा भूधसान का खतरा मंडराता रहता है

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments