धनबाद। स्टेट वार काउंसिल ऑफ एक्सक्युटिव कमिटि के को चेयरमैन राधेश्याम गोस्वामी के नेतृत्व में दस प्रतिनिधि मंडल अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सम्बंधित सम्पूर्ण विप्र समाज के लोग धनबाद में नये पदभार ग्रहण किये उपायुक्त वरुण रंजन को उनके कार्यालय में शाल,भारत न्यूज 24 की ओर से मेमोंटम एवं प्रकाण्ड विद्वान पुर्व शिक्षक श भागवत प्रसाद वशिष्ठ द्वारा स्वरचित 22 पुस्तकों में से एक संस्करण पियुष धारा नामक एक प्रति भेंट कर उपायुक्त श्री रंजन की स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना किया गया। साथ ही संबैधानिक ढांचागत परम्परा के अनुरुप धनबाद जिला में अमन चैन के लिए सहानुभूतिपूर्ण ढंग से सहयोग का आदान-प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सुरेश चन्द्र तिवारी, हृदय कुमार मिश्र संरक्षक,भारत न्यूज 24 के सीईओ एवं ब्राह्मण समाज के युवा नेता रमेश पाण्डेय, भाजपा एवं ब्राह्मण समाज की प्रखर नेत्री श्रीमती बोबी पाण्डेय,भाजपा के जाने-माने नेता गिरीजा शंकर उपाध्याय, रमाकांत ओझा वरिय अधिवक्ता, विजय कुमार पाण्डेय वरिय अधिवक्ता, पूर्व शिक्षक सुशील कुमार तिवारी,आलोक पाण्डेय, आदी उपस्थित हुए।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments