Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने बाबूलाल मरांडी और राज्य के डीजीपी से मिलकर झरिया में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने का मांग किया

 


धनबाद। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने भाजपा के प्रदेश  अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से रांची प्रदेश कार्यालय में मुलाकात कर उन्हे झरिया में बढ़ते अपराध हत्या, बलात्कार, रंगदारी जैसे विभिन्न अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु उनसे विस्तृत रूप से चर्चा किया। वही इस संबंध में उन्हे एक ज्ञापन सौंप कर इस संबंध में कार्यवाही करने में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। साथ ही इस संबंध झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह से मिलकर उन्हे झरिया में हो रही अपराधिक मामलों से अवगत करा जल्द से जल्द वहा विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर अग्रसर कार्यवाही करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसपर डीजीपी श्री सिंह ने शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया । 


श्रीमती सिंह ने पत्र के द्वारा बताया की लगातार  कांग्रेस समर्थकों द्वारा जो पहले से ही वांटेड अपराधी है खुलेआम घर में घुसकर परिवार के सामने ही भाजपा समर्थक धर्मेंद्र कुमार यादव की हत्या कर देते है इससे पूर्व भी झरिया के इसी सिंह नगर इलाके में भाजपा कार्यकर्ता  निरंजन कुमार तांती की भी हत्या कर दी गई थी लगातार इस तरह की वारदातों का घटनाओं से झरिया वासियों में भय का वातावरण है ।अपराधियों द्वारा रंगदारी ना देने पर पहले धमकाना एवं उसके बाद खुलेआम उनकी हत्या कर देने से व्यापारी वर्ग भी अपने आप को सुरक्षित नहीं मानती। पुलिस प्रशासन सत्ताधारी पार्टी के प्रभाव में  हैं और निर्दोष एवं मासूम लोगों को फसाकर उन पर ककेस किया जा रहा है। इस तरह के वातावरण में पूरी झरिया के रहने वाले लोग डर की साए  में जीने को मजबूर है उन्होंने वर्णित विषयों पर  गंभीरतापूर्वक विचार कर झरिया विधानसभा क्षेत्र सहित धनबाद जिले के विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की मांग किया।



Post a Comment

0 Comments