Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के सदस्यों ने वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त उन्हें अल्पाहार भेंट किया

 


Dhanbad। अमृत महोत्सव के अंतर्गत मारवाड़ी विकास ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत आज का 71वा कार्यक्रम "हमारा देश हमारे वृद्ध आश्रम सेवा" जोकि लाल मनी वृद्धा आश्रम ,लोहार बरवा, कलाली मोड़, बरवअड्डा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया गया तत्पश्चात उन्हें अल्पाहार भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौसाद ने आश्रम की गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस वक्त आश्रम में 34 वृद्ध जनों को सेवा दी जा रही है और आगे भी वह इसी तरह वृद्ध जनों की सेवा में तत्पर रहेंगे। उन्होंने  बताया कि संस्था को दिए जाने वाले दान को पूरी तरह से 80जी के अंतर्गत इनकम टैक्स में छूट भी मिलेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जी अग्रवाल सचिव अनिल मुकीम, कोषाध्यक्ष  विनोद पसारी, कार्यक्रम के संयोजक  वासुदेव अग्रवाल, सहसंयोजक  सुनील अग्रवाल मित्तल,  राजकुमार अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मारवाड़ी विकास ट्रस्ट अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए आगे भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments