Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शहर में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ रणधीर वर्मा चौक पर दिया धरना, सांसद ने कहा कि हेमंत सोरेन ने केवल अपने परिवार का ही भला किया, पिता को राज्यसभा और भाई को विधानसभा भेजा

 


धनबाद। स्थानीय नीति, नियोजन नीति और सीटेट पास झारखंडी युवाओं को अवसर प्रदान करने और कानून व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन किया। मौके पर मुख्य अतिथि सांसद पीएन सिंह ने कहा कि स्कूलों में शिक्षक नहीं है थाने बगैर सिपाही और दरोगा के चल रहे हैं। ईमानदारी से अपना काम करने वाले हार्ड कोक भट्ठा मालिक अपना काम समेट कर दूसरे राज्यों को पलायन कर रहा है। हेमंत सरकार ने 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था लेकिन 500 नौकरी भी नहीं मिली। जो दो-तीन नौकरी मिली उसमें अपने परिवार का ही भला उन्होंने किया।  पिता को राज्यसभा भेजा और भाई को विधानसभा में जगह दिलाई। उन्होंने बताया कि राज्य की कानून व्यवस्था इस कदर गिर गए हैं कि एक कार्यकर्ता के श्राद्ध में उसके चाचा भूली से जाते हैं तो उनके घर में चोरी हो जाती है इंडिया गठबंधन नाम रखने से कुछ नहीं होता, भारतीय जनता पार्टी भारत बनाने वाली है। इस भ्रष्ट सरकार की स्वाभाविक नहीं एक्सीडेंटल मृत्यु होगी।  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन के शासनकाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है महिलाएं बच्चे और युवा सुरक्षित नहीं है।  झरिया में उनके कार्यकर्ता को बीवी और बच्चों के सामने तड़पा तड़पा कर मारा जाता है लेकिन कानून कुछ नहीं करती और हत्यारे खुलेआम घूमते है। हत्या का मंजर देख सहमी उसकी पत्नी कहती है कि ऐसा दृश्य तो उसने फिल्मों में ही देखा था। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के अमलेश सिंह, तमाल राय, नितिन भट्ट मानस प्रसून, संजय झा, पुरुषोत्तम रंजन एवं अन्य मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments